Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ शराब पीकर छेड़छाड़ करने का मामला रविवार को नोखा थाना में दर्ज हुआ है। नोखा ग्रामीण क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की की मां ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 2 अक्टूबर को उसकी नाबालिग बेटी ढाणी में अकेली थी। रात के करीब 8.30 बजे उसका जेठ शराब पीकर हमारी ढाणी में अवैध रूप से घुस आया और ढाणी में मेरी नाबालिग बेटी को अकेली पाकर बदनियती से उसका हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो लाठी से उसके साथ मारपीट की वो बाहर से वापस आई तो उसकी बेटी ने उसे उक्त सारी बातें बताई। पारिवारिक मामला होने के कारण मुकदमा दर्ज करवाने में देरी हुई।