ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231007 221028 बीकानेर में यहां हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है ताकि त्योहारी खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों तथा आवागमन को लेकर राहत मिल सके। इसे लेकर नगर निगम प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को नगर निगम प्रशासन ने यातायात पुलिस के सहयोग से पीबीएम अस्पताल के आगे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। शनिवार को निगम प्रशासन ने पुलिस की मदद से पीबीएम अस्पताल मार्ग पर सडक़ के किनारे लगे गाड़ों व रेहडिय़ों को हटाने की कार्रवाई की है।

निगम प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दूसरी ओर इसी प्रकार से शुक्रवार को भी दो स्थानों पर कार्रवाई कर दर्जनों ठेले-गाड़ों को हटवाया और कुछ सामान भी जब्त किया। पहली कार्रवाई नगर निगम व यातायात विभाग की ओर से संयुक्त रुप से अंबेडकर सर्कल से मेजर पूर्ण सिंह सर्कल तक की गई। पीबीएम अस्पताल के आगे लगा रखे दर्जनों ठेलों को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान तीन गाड़े जब्त भी किए गए। कार्रवाई के दौरान एक काउंटर, तीन गैस टंकी, पचास गद्दे व रजाई, टोप, गिलासें आदि सामान भी जब्त किया गया। इस दौरान यातायात विभाग के अधिकारी एवं निगम की ओर से होमगार्ड दल के इंचार्ज ऋषिराज आचार्य सहित होमगार्ड के जवान मौजूद रहे। दल के यहां पहुंचते ही ठेले-गाड़े संचालकों में हडक़ंप मच गया। कई तो अपने ठेले-गाड़ों को लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर चार दर्जन से अधिक ठेले गाड़े थे।निगम की ओर से दूसरी कार्रवाई निगम भंडार से मुख्य डाकघर तक की गई। निगम आयुक्त के एल मीणा की मौजूदगी में सडक़ पर खड़े ठेले गाड़ों को हटवाया गया। दुकानों के आगे सडक़ पर लगा रखे पांच विज्ञापन बोर्ड, तीन गाड़े, एक काउंटर, दो टेबलें भी जब्त की गई।


Share This News