ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231007 WA0245 पोकरण में आशापुरा धर्मशाला के लिए जमीन आवंटन पर डाॅ. कल्ला का किया गया अभिनंदन व सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा पोकरण में आशापुरा धर्मशाला के लिए जमीन आवंटन पर समाज के गणमान्य जनों द्वारा शनिवार को शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला का अभिनंदन और स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।पूगल रोड स्थित आशापुरा आयरन स्टोर के पास आयोजित सम्मान और अभिनंदन समारोह में डॉ कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हित में ऐतिहासिक फैसले लेकर उनके दुख दर्द में साथ खड़े होने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला बनने से आशापुरा माता के दर्शनार्थियों एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे सामाजिक मापदंडों के साथ-साथ आधारभूत ढांचे की मजबूती के लिए भी संकल्पित रूप से कार्य किया जा रहा है। समाज के प्रबुद्ध जनों ने डॉ कल्ला का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेंद्र सिंह भाटी, बिट्ठल बिस्सा, पर्वतारोही सुषमा बिस्सा, महेश बिस्सा, गिरिराज बिस्सा, हेमेंद्र बिस्सा, राजेश बिस्सा पुरुषोत्तम रंगा, सुखदेव नाथ, रामदान चारण सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Share This News