Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान सरकार ने एक बार फिर 53 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। कुछ अधिकारियों के तबादले निरस्त और संशोधित भी किए है। एपीओ के आदेश भी दिये गए हैं। नई सूची में बीकानेर से छह दिन पहले हनुमानगढ राजस्व अपील अधिकारी के पद पर स्थानांतरित हुई रचना भाटिया को फिर से बीकानेर लाया गया है। अब उन्हें अतिरिक्त आयुक् उपनिवेशन (सतर्कता) बनाया गया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक अशोक कुमार मीणा को भाटिया की जगह हनुमानगढ में आरएएए बनाया गया है। लंबे समय से बीकानेर में जमे तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार यशपाल आहुजा को नगर परिषद श्रीगंगानगर में आयुक्त बनाकर भेजा गया है। चुनाव आचार संहिता की उलटी गिनती शुरू होने के सााि ही लगता है यह विधानसभा चुनाव से पहले इतनी संख्या में होने वाले आखिरी तबादले हैं।