विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब जीत की रणनीति बनाने में जुट गई है, वहीं उम्मीदवारों की पहली सूची भी अब नवरात्र के बाद 20 अक्टूबर के आसपास ही आने की संभावना दिख रही है। उम्मीदवारों को लेकर अभी स्क्रीनिंग कमेटी की कोई बैठक भी नहीं हो रही है और कुछ दिन के बाद ही ये बैठक होगी।