ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 17 क्रिकेट : महिलाओं को वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच के लिए फ्री में एंट्री Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। भारत मे क्रिकेट के प्रति विशेष जुनून है। यह खेल भव्य मैदानों से गलियों तक खेला जाता है। देश मे वन डे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत आज (5 अक्टूबर) से हो रही है। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें पिछले सीजन के फाइनल में भिड़ी थीं तब इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी। महिलाओं को वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच के लिए फ्री में एंट्री देने के लिए खास इंतजाम किया गया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत आज (5 अक्टूबर) से हो रही है। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें पिछले सीजन के फाइनल में भिड़ी थीं तब इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी। महिलाओं को वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच के लिए फ्री में एंट्री देने के लिए खास इंतजाम किया गया है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में लगभग 30000 से 40000 महिलाओं को फ्री में वर्ल्ड कप का पहला मैच दिखाने के लिए खास इंतजाम किया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भाजपा का शहरी वार्ड स्तरीय नेटवर्क महिलाओं को स्टेडियम में लाने के लिए जुटा हुआ है और स्थानीय नेता टिकट बांट रहे हैं। इसके अलावा जो महिलाएं फ्री में मैच देखने के लिए आएंगी। उनके लिए चाय और दोपहर के भोजन के लिए कूपन की व्यवस्था की जा रही है। 

इस बारे में बोदकदेव क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष ललित वधावन ने कहा कि अहमदाबाद की लगभग 30,000 से 40,000 महिलाएं कल स्टेडियम में मैच देखेंगी। हमारे वोलंटियर को नाम भेजने के लिए कहा गया है और आज उन्हें टिकट सौंप दिए गए। 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल भी पास हो गया है। ये महिलाएं खुद स्टेडियम पहुंचेंगी और उन्हें चाय और भोजन के कूपन दिए जाएंगे। 


Share This News