ताजा खबरे
IMG 20220712 222522 विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज करवाया मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर शहर में एक विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ गंगाशहर पुलिस थाने मे मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी।संतान नहीं हुई तो ससुराल वाले उसके साथ नौकरानी जैसा बर्ताव करने लगे। बाद में सास ने ससुर के साथ संबंध बनाने के लिए कहा। पांच माह पूर्व सास ने उसके साथ मारपीट की और ससुर ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सास, ससुर और पति के खिलाफ गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Share This News