ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230926 175424 चुनाव : बीजेपी-डेढ़ दर्जन विधायकों के टिकट कटेंगे ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पीएम मोदी की मीटिंग के बाद भारतीय जनता पार्टी के अंदरखाने का मौसम बदल सा गया है। पार्टी के आला अधिकारी अब फूंक फूंक कर कदम रख रहे है। कई खेमे पहले से बने हुए है। हालांकि अभी तक राजस्थान में प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी ने नहीं की है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद संभावना जताई जा रही है कि पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की माने तो 15 से 20 विधायकों के टिकट कट सकते हैं। इसमें उम्र दराज विधायक भी शामिल हैं। यही नहीं जयपुर जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर व अन्य जिलों में भी कई सीटों पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी है। इनमें कुछ विधायक भी शामिल हैं। इस सूची में ‘ए’ और ‘डी’ श्रेणी में शामिल सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। कोर कमेटी की बैठकों में भी इन सीटों पर चर्चा हो चुकी है। भाजपा के लिए राजस्थान बहुत महत्वपूर्ण है। जिन प्रदेशों में चुनाव होने वाले है, उनमें राजस्थान ही एकमात्र प्रदेश है, जहां भाजपा को जीत की सर्वाधिक उम्मीद है। यही वजह है कि पार्टी यहां फूंक—फूंककर कदम आगे बढ़ा रही है और टिकटों की घोषणा में समय लगाया जा रहा है।


Share This News