ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220726 123123 5 शादी से पहले भागी दुल्हन, बाइक पर बॉयफ्रेंड भगा ले गया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के जयपुर में शादी से पहले एक दुल्हन अपने यार के साथ भाग गई। के भागने का मामला सामने आया है। शादी से दो दिन पहले मंगेतर के घर दुल्हन बेटी को पिता छोड़कर आए थे। कॉल कर बुलाने पर बॉयफ्रेंड उसके ससुराल से दुल्हन को बाइक पर बैठा फरार हो गया। करधनी थाना पुलिस ने शिकायत पर तुरंत एक्शन कर ट्रेस कर दुल्हन को ढूंढ निकाला। पूछताछ में युवती ने पसंद से शादी नहीं होने के कारण घर छोड़कर भागना बताया है।

हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सिंह के अनुसार विद्याधर नगर निवासी एक व्यक्ति ने करधनी थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया। शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी की निवारू रोड निवासी 22 वर्षीय युवक से सगाई की थी। 26 सितम्बर को दोनों की शादी होनी थी। शादी से दो दिन पहले होने वाले जवाई के घर बेटी को छोड़कर आए थे। शाम करीब 7 बजे शाहिद कुरैशी निवासी रामनगर शास्त्री नगर ससुराल से बेटी को भगा ले गया। एक दिन बाद लड़की की शादी का पता चलने पर करधनी थाना पुलिस ने तुरंत किडनैपिंग का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने किया ट्र्स
दुल्हन के शादी से पहले भागने का पता चलने पर हंगामा मच गया। पुलिस ने दुल्हन की तलाश में तुरंत टीमों को लगाया। दुल्हन के मोबाइल की कॉल डिटेल के साथ लोकेशन निकलवाई गई। भट्‌टाबस्ती इलाके की मोबाइल लोकेशन पर आने पर तुंरत पुलिस की एक टीम को भेजा गया। 25 सितम्बर की देर शाम पुलिस ने दुल्हन और उसके दोस्त शाहिद को ढूंढ निकाला। दोनों को ट्रेस कर पुलिस टीम करधनी थाने लेकर पहुंची।

पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि पसंद की शादी नहीं होने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। होने वाले ससुराल में आने पर उसने ही शाम को दोस्त शाहिद को कॉल कर बुलाया था। शाहिद के आने पर किसी को बिना बताए घर से निकल गई।

मैंने किया था मना
आरोपी शाहिद का कहना है कि मेरे पास कॉल करने पर घर से भागने के लिए मना किया था। दबाव देकर आने की कहने पर बाइक लेकर उसे लेने पहुंचा था। वहां मिलने पर बाइक पर बैठाकर भट्‌टाबस्ती ले आया। पुलिस का कहना है कि 26 अगस्त को मंगेतर से शादी करने की पूछा गया। युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके चलते आज होने वाली शादी नहीं हो सकी।


Share This News