IMG 20220712 222522 11 लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती से मारपीट कर निकाला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। श्रीगंगानगर जिले के गोविंद विहार इलाके में युवती को एक साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रखने के बाद मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। युवती का आरोपी युवक से परिचय था। इसी के चलते करीब एक साल पहले वह उसके संपर्क में आ गई। एक साल तक साथ रहने के बाद दोनों के बीच बात बिगड़ने लगी। दोनों में झगड़ा होने लगा। इस पर युवक ने युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती ने युवक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

युवती ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका परिचित करीब एक साल पहले उसे मिला। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी तो दोनों साथ रहने लगे। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। दोनों करीब एक साल से साथ थे। इसी दौरान दोनों में झगड़ा होने लगा। इस पर युवक ने युवती से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। 


Share This News