ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230914 232020 आज से पेट्रोल-डीलर्स की पूर्ण हड़ताल, पेट्रोल पंपों पर ताले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में पेट्रोल पर वैट अधिक होने से खफा पेट्रोल डीलर आंदोलन तेज़ हो गया हैं। दो दिन आठ-आठ घंटे की सांकेतिक हड़ताल रखने के बाद अब सुबह से पूर्णत हड़ताल पर जा रहे हैं। वार्ता सफल नहीं होने के कारण पेट्रोल डीलर अपनी बात पर अडिग़ है और शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर चुके है। सुबह छह बजे से ही पैट्रोल पंपों पर ताले नजर आएंगे।

बीकानेर में रात तक भीड़ : प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा के बाद गुुरुवार रात को बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने परेशानी से बचने के लिए रात को ही अपनी गाडिय़ों में पेट्रोल भरवा लिया।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी और महासचिव शशांक कौरानी ने कहा कि असल मयाने में यह लड़ाई आमजन की है, क्योंकि हमारें राज्य में पेट्रोल पर वेट अधिक होने के कारण यहॉ पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य अधिक है और मुल्यों की अधिकता के कारण यहां दैनिक उपयोग की सभी वस्तुओं के मूल्य निरंतर बढ़ते जा रहे है। इसलिए यदि वैट कम होता है, तो प्रत्यक्ष रूप से इसका पूर्ण लाभ आमजन को होगा और पेट्रोल पंप व्यवसाय में भी जान आ सकेगी।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट पंजाब के समान करने की मांग को लेकर घोषित प्रदेशव्यापी दो दवसीय हड़ताल आज दूसरे दिन भी प्रदेश स्तर पर पूर्ण रूप से सफल रही। प्रदेश स्तर पर लगभग सभी पेट्रोल पंप एवं डिपो बन्द रहे। अब कल से सम्पूर्ण हड़ताल रहेगी। बीकानेर मे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर इस निर्णय पर सहमति दी है।

इस हड़ताल का समर्थन किया है। पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि इतने पर भी सरकार ने अपनी हठधर्मिता बनाए रखी और कोई सकारात्मक वार्ता नहीं की। ऐसे में अब सर्वसम्मति से आरपीडीए की ओर से 15 सितम्बर से सुबह 6:00 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।


Share This News