ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230914 232020 1 पेट्रोल पंप खुले, हड़ताल स्थगित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में पेट्रोल डीजल पंप खुलने लगे है। एक वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित हो गई है। सूबे में 13 और 14 सितंबर को सभी पेट्रोल पंप ऑपरेटर ने 8 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल रखी थी। वही आज से इन पेट्रोल पंप ऑपरेटर ने चेतावनी देते हुए मांगे नहीं मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी थी। इस एक्शन के बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ एक प्रतिनिधि मंडल की बैठक रखी गई जिसमें वार्ता के बाद सहमति भी बन गई। इसके बाद से पेट्रोल पंप खुलने लगे हैं और उपभोक्ताओं भी राहत महसूस कर रहे हैं। खासकर मेलों में वाहनों से सेवाएं लेकर जाने वाले सेवादार अब सुकून महसूस कर रहे हैं।

इस पर सरकार ने डीलर्स की मांगों को लेकर 10 दिन का समय मांगा है और इसके लिए एक नई कमेटी गठित की है। राजस्थान में पंजाब की तरह वेट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल की थी। हालांकि इस हड़ताल में अलवर, कोटा, जैसलमेर ,जोधपुर और चित्तौड़गढ़ जिलें के 500 पेट्रोल पंप इस हड़ताल से अलग हो गए थे।


Share This News