ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230916 WA0286 1 परिवर्तन यात्रा पहुंची मकराना,केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को घेरा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आज मकराना में पहुंची। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को घेरा। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार भ्रष्टाचारी और वादा-खिलाफी की सरकार है। इसने किसानों और युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के साथ जो वादे किए थे वे पूरे नहीं किए। भ्रष्टाचार में प्रदेश को पूरे देश में नंबर वन बना दिया। इसलिए इस सरकार को इस बार उखाड़ फेंकना होगा। शनिवार को मकराना में आयोजित भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की सभा में शेखावत ने गहलोत सरकार को विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार तरीके से घेरा।

उन्होंने कहा कि यह अराजक और भ्रष्टाचारी सरकार है। प्रदेश की सात करोड़ 97 लाख जनता इसे हटाने के लिए तैयार है। कांग्रेस सरकार ने अपनी कुर्सी को बचाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए। कानून का राज स्थापित करने में कोताही बरती। राजस्थान में भ्रष्टाचार को ऊंचाई पर लेकर गए। राजस्थान में महंगाई को बढ़ाया। बेरोजगारी को पहले पायदान पर पहुंचाया। महिला अपराध में प्रदेश को देश में एक नंबर पर पहुंचाया। दलितों पर होने वाले अत्याचार को एक नंबर पर पहुंचाया। 

राजस्थान को अपराध का गढ़ बना दिया। वादा-खिलाफी के चलते दो हजार किसानों को आत्महत्या करनी पड़ी। इसलिए भाजपा को परिवर्तन यात्रा निकालनी पड़ी। प्रभावी विपक्ष की भूमिका निर्वहन करते हुए सदन से सड़क तक प्रभावी आंदोलन किया।


Share This News