Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के जस्सूसर गेट के बाहर एक युवक को बेरहमी से पीटने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवक कैम्पर गाड़ी में आये तथा एक युवक के साथ मारपीट की। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया है। जानकरी के अनुसार घायल युवक को लाठियों से पीटा गया था। जस्सूसर गेट के बाहर एक बारगी माहौल अफरा तरफी का मच गया। घायल युवक का नाम मुकेश बताया जा रहा है। नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घायल युवक को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है।