ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 35 कार्मिक सूचना अपडेट नहीं करने पर नहीं मिलेगा वेतन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने जिला स्तर के अधिकारियों तथा कार्मिकों की सूचना ईएमएस पोर्टल पर लॉक न करने की स्थिति में आगामी वेतन बिलों के भुगतान पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर पूर्व में जिले के समस्त कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्षों तथा आहरण वितरण अधिकारियों को स्वयं के एवं अधीनस्थ समस्त कार्यालयों के सभी अधिकारियों तथा कार्मिकों की सूचना ईएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अद्यतन कर लाॅक करने के निर्देशित किया गया था। लेकिन कई विभागों द्वारा अब तक यह कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि समस्त आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा वेतन बिलों के साथ पोर्टल से डाटा अद्यतन के पश्चात जनरेट होने वाले प्रमाण-पत्र की हस्ताक्षरयुक्त प्रति प्रेषित किये जाने की स्थिति में ही आगामी वेतन जारी किया जायेगा। डेटाबेस अद्यतन के दौरान तकनीकी सहायता के लिए एनआईसी (कलेक्ट्रेट) बीकानेर में सम्पर्क किया जा सकता है।


Share This News