ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 34 अनियमितताएं पाए जाने पर पांच मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक का निरस्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर पांच मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित एवं एक का अनुज्ञापत्र निरस्त कर दिया गया है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि किशमीदेसर स्थित चिरायु मेडिकल एंड ऑप्टिकल्स, पीबीएम हॉस्पिटल के पास अनिल मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र पांच दिनों के लिए, कोलायत स्थित न्यू आकाश मेडिकोज, छत्तरगढ़ स्थित अशरफी मेडिकल स्टोर तथा 682 आरडी, पूगल स्थित अराधना मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी ने बताया कि औषधीय एवं प्रसारण सामग्री नियमावली 1945 के नियम 65 (1) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए सादुल कॉलोनी स्थित श्रीराम मेडिकल स्टोर अनुज्ञापत्र निरस्त कर दिया गया है।


Share This News