ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230912 191156 कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह राजपूत का बीकानेर में स्वागत, प्रेस वार्ता में कही ये बात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री सुरेंद्र सिंह राजपूत आज एक दिवसीय दौरे पर दोपहर में बीकानेर पहुंचे। बीकानेर में उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। अल सुबह वे जोधपुर के लिए रवाना होंगे।आज सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस के पद्दाहिकारियो ने उनका स्वागत किया।

सर्किट हाउस में हुई प्रेस वार्ता में राजपूत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसका कार्य देश की संप्रभता, सम्मान और सभी वर्गो का ध्यान रखना है आज पार्टी का मुकाबला ऐसी पार्टियों से है जिनका मकसद हर हाल में सत्ता में बने रहना है और आम आदमी को बोझ तले दबाना है लेकिन कांग्रेस पार्टी इनके नापाक इरादों को पूरा नहीं होने देगी और देश की एकता अखंडता और सौहार्द को बनाए रखने के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अलावा ज्योति मिर्धा के बीजेपी में शामिल होने से जुड़े सवालों का चुटकी लेते हुए जवाब दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के वायरल हुए बयान की भी चर्चा की तथा कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि श्री राजपूत शाम को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय का अवलोकन करने गए और उसके बाद राजस्थान सरकार के काबीना मंत्री रामेश्वर डूडी के घर उनके परिजनों से उनका हालचाल जानने गए जहा उन्होने भगवान डूडी से मुलाकात की।

सर्किट हाउस में यशपाल गहलोत के साथ स्वागत करने वालो में राज्य मंत्री श्री महेंद्र गहलोत, प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, महासचिव डॉ पीके सरीन, महासचिव राहुल जादूसंगत, महासचिव , प्रवक्ता विकास तंवर, देहात कांग्रेस से प्रहलाद सिंह मार्शल, साजिद सुलेमानी, अकरम अली ,सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।नउसके बाद कांग्रेस कार्यालय इनके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, महाचिव उपाध्यक्ष शिव गहलोत मनोज किराडू प्रवक्ता अनिल सारडा मौजूद थे जो बाद में इनके सतह बाकी कार्यक्रमों में रहे।


Share This News