IMG 20230910 183608 महिलाओं ने दी गीत व नृत्यों की प्रस्तुति Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के टाउन हॉल में आज रविवार को सखी संस्कार म्यूज़िक एवं महिला सुरक्षा ग्रुप के तत्वाधान में श्री कृष्ण भगवान के जन्म पर्व को गीतोत्सव के रूप में मनाया गया। ग्रुप की संस्थापक श्रीमती संध्या द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में ग्रुप की महिला सदस्यों ने श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को अपने गीतों व नृत्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया। श्रीमती नंदा वर्मा, श्रीमती अंजलि मित्तल, श्रीमती रजनी खत्री, श्रीमती नीलम सक्सेना, श्रीमती इंदु आदि द्वारा बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई। अन्य सभी महिला सखियों ने भी श्री कृष्ण के भजनों को अपनी मधुर आवाज देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्रीमती ज्योति गौड के अनुसार ग्रुप द्वारा समय-समय पर संगीतमय कार्यक्रमों के अलावा महिला सुरक्षा एवं समाज सेवा के कार्य भी किए जाते हैं। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉक्टर दीप्ति श्रीवास्तव व श्रीमती इंद्रा बालेचा द्वारा किया गया। अंत में श्रीमती सीमा सैनी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया।


Share This News