Thar पोस्ट। बीकानेर में महिलाओं के साथ चैन स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को दिन दहाड़े हुई चैन स्नैचिंग की वारदात में बाईक पर सवार दो बदमाश ऑटो में सवार एक युवति के गले से सोने की चैन तोड़ ले गये। नया शहर इलाके में कई वारदातें हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार बाबुलाल पुलिया के नीचे हुई इस घटना की शिकार हुई युवती ने अज्ञात चैन स्नैचरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोठारी होस्पीटल के पीछे रहने वाली 28 वर्षीय श्रीमति शालिनी भूतड़ा पत्नि राजेन्द्र कुमार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से ऑटो में सवार होकर जा रही थी, म पुलिया के नीचे बाईक पर सवार आये दो अज्ञात युवकों में से बाईक के पीछे बैठा युवक झपट्टा मार कर मेरे गले में पहनी सोने की चैन तोड़ ले गया। पुलिस ने इस मामले को लेकर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीकानेर में इस तरह की अनेक वारदातें हो चुकी है।