IMG 20220726 123123 बीकानेर - महिला फंदे पर झूली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर सिटी के मुक्ताप्रसाद थाना इलाका में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला आया है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के मुताबिक सरस्वती नगर गंगाशहर निवासी मृतका के भाई शिवरतन निंबा ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसकी बहन मंजू की शादी 2003 में बंगलानगर निवासी मनोज के साथ हुई थी। जिसके दो पुत्र हैं। उसकी बहन मंजू ने चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Share This News