IMG 20211103 181707 2 दहेज प्रताडऩा का मामला, जांच सही नहीं करने का आरोप, एसएचओ सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में दहेज प्रताडऩा के मामलों में सही जांच नहीं करने का आरोप लगाते हुए इस्तगासे के जरिये कोलायत सीओ, सदर थाने के तत्कालीन एसएचओ सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कचहरी परिसर के पास बीरकाली हाउस निवासी रितु राठौड़ की ओर से इस्तगासे के जरिये सदर पुलिस थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसने पूर्व में महिला पुलिस थाने में दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराया था। इसमें पुलिसकर्मियों ने सही अनुसंधान नहीं कर उसे परेशान किया। कोर्ट के आदेश पर सीओ कोलायत अरविन्द व उनके ऑफिस के पुलिसकर्मी, सदर थाने के पूर्व एसएचओ सत्यनारायण गोदारा व अन्य के सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी दीपक कुमार शर्मा करेंगे। पूर्व में इस मामले की विभागीय जांच एएसपी ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान को भी सौंपी गई थी।


Share This News