IMG 20230907 WA0295 बीकानेर में 200 किलो खराब मिर्च करवाई नष्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के दल ने रामदेव कॉलोनी, कानासर रोड स्थित मसाला फैक्ट्री पर निरीक्षण की कार्रवाई कर खराब मिर्च मसाला नष्ट करवाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि श्री कृष्ण मसाला फैक्ट्री में खराब मिर्च के पांच कट्टे मिले। प्रत्येक में 40 किलो के हिसाब से कुल 200 किलोग्राम मिर्च मसाला खराब पड़ा था। इस पर उत्पादन दिनांक भी अंकित नहीं थी। जनहित में इसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह गहलोत, श्रवण वर्मा, सुरेंद्र कुमार व राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News