IMG 20230527 154542 19 बीकानेर: नहर में गिरी पिक अप, पति-पत्नी की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। यहां एक पिक अप नहर में जा गिरी। मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर दर्शन कर लौटते वक्त पति-पत्नी हादसे का शिकार हो गए। अनियंत्रित होकर पिकअप नहर में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। मृतक सूरतगढ़ के किशनपुरा आबादी का निवासी शंकर दास स्वामी (53) अपनी पत्नी राजबाला (45) है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजियासर थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक पिकअप गाड़ी इंदिरा गांधी नहर की आरडी 191 के समीप पुल से पहले अनकंट्रोल होकर नहर में जा गिरी।


Share This News