IMG 20230823 184511 चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग, ऐतिहासिक दिन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। विश्व मे आज भारत का डंका बजा। चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की है। ये भारत के लिए ऐतिहासिल पल है दुनियाभर के लोग भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे। इस मौके पर पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘ये क्षण अभूतपूर्व है।चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से पहले गायक कैलाश खेर ने कहा, ‘भारत से प्यार करने वालों के लिए यह गर्व का क्षण है कि चंद्रयान उतरने जा रहा है। विज्ञान और अंतरिक्ष जटिल विषय हैं लेकिन मैं अपने साथी भारतीयों को सलाम करता हूं क्योंकि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें आज के नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है। मैं हमारे भारतीय मूल्यों, हमारी सनातन परंपराओं को सलाम करता हूं और सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देता हूं कि यह शुभ अवसर यहां है। यह उन सभी के लिए एक बड़ा क्षण है जो भारत से प्यार करते हैं। थोड़ी ही देर में भारत एक रिकॉर्ड बनाने वाला है।’


Share This News