IMG 20230822 WA0236 <em>गंगाशहर क्षेत्र में 155 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News


Thar पोस्ट, न्यूज। जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने की कार्यवाही जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण मंडल के दल ने गंगाशहर क्षेत्र की दो दुकानों में औचक छापामारी करते हुए 155 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए।
नगर निगम उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने बताया कि गंगाशहर के रामजी स्वीट्स से 100 किलो तथा लालाजी स्वीट से 55 किलो सहित कुल 155 किलो प्लास्टिक कैरी बैग किए गए। इन प्रतिष्ठानों द्वारा ऑक्सी बायो प्लास्टिक के तौर पर इन प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग किया जा रहा था। उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सहायक पर्यावरण अभियंता गिरीश व्यास तथा कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी वीनू सिंगल मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने दोनों विभागों को प्रतिबंधित प्लास्टिक की धरपकड़ के लिए औचक कार्यवाहियां नियमित रूप से करने के निर्देश दिए है।


Share This News