IMG 20230822 WA0211 बीकानेर : महिला की हत्या से सनसनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सामाजिक बिखराव के दौर में आज एक और हत्या के बाद बीकानेर में सनसनी फैल गई। बीकानेर में एक ही माह में यह दूसरी हत्या है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में एक महिला की पत्थर से पीटकर हत्या कर दी गई। यह मृतका एएनएम थी। पुलिस ने उसके पति कृष्णपाल को राउंडअप किया है। इस बारे में सदर पुलिस सीओ शालिनी बजाज का कहना है, अभी आरोपी से संदेह के आधार पर पूछताछ चल रही है। बीकानेर की सादुल कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली सुमन एएनएम थी, जो बीकानेर जिले के बरसिंहसर गांव में नियुक्त थी। उसकी पति से अनबन चल रही थी। बताया जाता है कि तलाक भी हो चुका था। मंगलवार को दोपहर को बीच सड़क पर लोगों ने उसे एक आदमी को पत्थर से पीटते हुए देखा। कोई कुछ समझता या बचा पाता तब तक पीटने वाला लहुलुहान कर भाग गया। हालांकि लोग पीबीएम ट्रोमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टर्स ने सीपीआर की लेकिन बचा नहीं पाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित र्कारवाई की। पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिस तरफ आरोपी भागा था उस पूरे रास्ते के फुटेज देखे और दो घंटे मे ही उसे राउंड अप कर लिया। पूछताछ चल रही है। सीओ सदर शालिनी बजाज का कहना है, घटना बहुत दुखद है लेकिन पुलिस की टीम बेहतर टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए काम कर रही है। अभी आरोपी को राउंडअप किया गया है। कार्रवाई जारी है। जानकारी में रहे कि पिछले दिनों जयनारायण व्यास कॉलोनी में हत्या हुई थी।


Share This News