ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230821 WA0273 डॉक्टर सोनाली धवन सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक की अधीक्षक नियुक्त, कार्यभार किया ग्रहण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । राजस्थान सरकार के चिकित्सा शिक्षा ग्रुप वन विभाग के संयुक्त शासन सचिव इकबाल खान ने सोमवार दोपहर को एक आदेश निकाल कर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के निश्चेतन विभाग की वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर सोनाली धवन को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का अधीक्षक नियुक्त किया गया, इस आदेश में डॉक्टर धवन को तुरंत प्रभाव से कार्यभार सौंपा गया है, आदेश की अनुपालना में सोमवार सांय मध्यान पश्चात डॉक्टर सोनाली धवन ने एसएसबी अधीक्षक का कार्यभार प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी के समक्ष ग्रहण कर लिया है।

डॉक्टर सोनाली धवन को लंबे समय से चिकित्सा, शैक्षणिक कार्यों के अनुभव के अतिरिक्त विभागाध्यक्ष निश्चेतन विभाग के रूप में प्रशासनिक कार्यों का अनुभव भी रहा है । उल्लेखनीय है की डॉक्टर धवन ने कोरोना काल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं आम जन को प्रदान की थी, इस हेतु जिला प्रशासन से सम्मानित की जा चुकी हैं.

ये रहे उपस्थित : डॉक्टर सोनाली धवन के कार्यग्रहण के दौरान अतिरिक्त प्राचार्य डॉक्टर नवरंगलाल महावर, पीबीएम अधीक्षक डॉक्टर पीके सैनी, डॉक्टर संजीव बुरी, वित्तीय सलाकार मीना सोनगरा, डॉक्टर गरिमा, डॉक्टर प्रमिला खत्री, डॉक्टर युनुस, डॉक्टर जितेंद्र आचार्य , कृति सोनी, बजरंग सोनी, कौशल, रवि बजाज, विनय थानवी आदि ने डॉक्टर सोनाली धवन के कार्यग्रहण के दौरान उपस्थित रहे और उनको नवीन जिम्मेदारी हेतु बधाई दी।


Share This News