Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में यहां ट्रैक्टर ट्रोली पलटने से हुए हादसे में दो की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा दंतौर के भारतमाला रोड़ जग्गासर तिराहा पर हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 9 PSD रावला निवासी रामेश्वरलाल व महावीर बिश्नोई की इस हादसे में मौत हो हुई है। आज सुबह 4 बजे के आसपास दंतौर के भारतमाला रोड़ जग्गासर तिराहा पर एक ट्रैक्टर ट्रोली अनियंत्रित हो कर पलट गई जिससे ये हादसा हो गया। पुलिस मौके पर पहुच गई और दोनों शवों को सीएचसी खाजूवाला पंहुचा दिया जहाँ शवों का पोस्टमार्टम किया जायेगा।