Thar पोस्ट। बीकानेर में चैन स्नैचिंग व छीना झपटी अब आम बात होने लगी है। यदि कोई महिला गले मे सोने का आभूषण पहनती है तो गलती उसी की है। नयाशहर पुलिस थाने से लेकर गोकुल सर्किल व मुरलीधर व्यास कॉलोनी के बीच चैन छीनने की अनेक वारदातें हो चुकी है। ताजा वारदात अधिवक्ता दीपिका आचार्य के साथ हुई है। आचार्य के अनुसार वह रविवार रात करीब 9 बजे मुरलीधर व्यास कॉलोनी जा रही थी। अचानक बाइक पर बदमाश आये व गले में पहनी चैन ले गए। ऐसी ही वारदातें यहाँ पहले भी हो चुकी है। कुछ पीड़ित महिलाओं ने मामले तक दर्ज नहीं करवाये। बीकानेर में गंगाशहर सहित अनेक इलाकों में चैन व छीना झपटी की वारदातें हो चुकी। मुरलीधर व्यास कॉलोनी व इससे जुड़े मार्गो पर छीना झपटी होने के साथ ही कॉलोनी में चोरों की भी मौज है। कॉलोनी में सर्वाधिक चोरियां हुई है।