ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220712 222522 13 बीकानेर में गैंगरेप का प्रयास, महिला को छोड़ भागे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के व्यस्ततम राजीव गांधी मार्ग पर एक महिला को अर्धनग्न अवस्था मे बदमाश छोड़कर भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार भरी दुपहरी को चार पांच बदमाशों ने एक युवती को खड़ी बस में बंधक बना लिया और उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। शनिवार की दोपहर कोटगेट पुलिस थाने से महज सौ मीटर के एरिया में हुई इस वारदात के दौरान जब पीडि़ता ने शोर शराबा मचाया और अचानक कोतवाली पुलिस गाड़ी मौके से गुजरी तो बदमाश युवक पीडि़ता को अर्धनग्न हालात में छोड़ कर भाग छूटे।

सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोटगेट पुलिस ने पीडि़ता को थाने लेकर पहुंची और उसकी रिपोर्ट पर बदमाशों के खिलाफ गैंगरेप के प्रयास का मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल मुआयना करवाया और उस बस को जब्त कर लिया जिसमें बदमाशों ने पीडि़ता को बंधक बनाया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुक्ता प्रसाद कॉलोनी निवासी पीडि़ता ने बताया कि शनिवार सुबह वह दवाई लेने पीबीएम अस्पताल जा रही थी,इसलिये ऑटो में सवार होकर जूनागढ़ स्टेण्ड पर उतरी जहां एक परिचित युवक मुझे होस्पीटल छोडऩे के बहाने अपनी बाईक पर बैठा ले गया और वापसी में लालजी होटल के पास छोडऩे के बहाने राजीव गांधी मार्ग पर खड़ी मिनि बस के अंदर ले गया,जहां पहले से मौजूद तीन चार युवकों ने मुझे दबोच लिया और गैंगरेप का प्रयास किया। पीडि़ता ने बताया कि वहसी युवकों ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट कर सारे कपड़े भी फाड़ दिये। बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुझे बचाया और कोटगेट थाने ले आई।


Share This News