ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230812 WA0122 <em>राजस्थान संयुक्त कर्मचारी मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश व्यास भाजपा में हुए शामिल</em> ** बीजेपी की मीटिंग 13 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कमेटी की प्रेरणा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष, राजेंद्र राठौड़, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, आदि की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के परिवार में बीकानेर की महेश व्यास राजस्थान सहित कर्मचारी और मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ सबका विकास वाली भावना प्रभावित करती है समाज में गरीब लोगों का सहयोग करते हुए उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य पार्टी की विचारधारा के अनुरूप उनके द्वारा किया जाएगा। व्यास ने बताया कि भाजपा परिवार का सदस्य बन के बाद बीकानेर की पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की रीति नीति का प्रमुखता से प्रचार किया जाएगा केंद्र सरकार की योजनाओं का आम जन के बीच अधिक प्रचार उनके द्वारा किया जायेगा।

बीकानेर भाजपा बूथ विजय संकल्प अभियान की विधानसभा बैठक 13 को

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यालय में आज शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ जिसमे बूथ विजय संकल्प की विधानसभा बैठक को लेकर चर्चा हुई विजय आचार्य ने बताया 5 अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाले “बूथ विजय संकल्प” अभियान की पूर्व व पश्चिम विधानसभा की बैठक 13 अगस्त को रखी गई है जिसमे प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त प्रवासी के तौर पर मुख्य वक्ता केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व वरिष्ठ भाजपा नेता ओम सारस्वत उपस्थित रहेंगे। इस बूथ विजय संकल्प अभियान बैठक में बूथ अध्यक्ष, बी. एल. ए. 2, बूथ प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी के जिला पदाधिकारी अपेक्षित रहेंगे, पश्चिम विधानसभा बैठक रघुनाथ भवन में 6 बजे व पूर्व विधानसभा बैठक भाजपा कार्यालय में 4 बजे होगी इस कार्यक्रम को लेकर पश्चिम विधानसभा से गोकुल जोशी प्रभारी, विजय उपाध्याय सह प्रभारी पूर्व विधानसभा से अशोक प्रजापत प्रभारी, अरुण जैन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।आज की बैठक में शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक उपस्थित रहे।

IMG 20230812 WA0061 <em>राजस्थान संयुक्त कर्मचारी मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश व्यास भाजपा में हुए शामिल</em> ** बीजेपी की मीटिंग 13 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News