Thar पोस्ट, न्यूज । राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2023 के उपलक्ष्य में “हरित कौशल एंव युवा शक्ति” विषय पर प्रो. सुनीला गोयल का व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन और कुशल उपयोग को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील व उत्तरदायी होना चाहिए। अपने व्याख्यान में डॉ. गोयल ने विद्यार्थियों को साइकिल का उपयोग करने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, ग्रीन बिल्डिंग, पौधे लगाने व उन्हें संरक्षित रखने, किचन गार्डन, वर्षा जल संग्रहण, इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रयोग के साथ- साथ राजस्थान में सोलर व विंड एनर्जी को बढ़ावा देने जैसे विषयों की जानकारी दी। युवाओं को प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव रखने के लिए प्रेरित किया। इस दिशा में युवाओं को अपनी ग्रीन स्किल्स को सशक्त करना चाहिए ताकि परिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया जा सके। विभागाध्यक्ष प्रो. साधना भंडारी ने कोई भी एक ग्रीन स्किल अपनाने की शपथ दिलाई। डॉ. प्रभा शेखावत ने 3R अपनाने की सलाह दी ।