Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम- 2023 के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 24 हजार एवं शहरी क्षेत्र के 20 हजार तिरंगे प्राप्त हुए। शहरी क्षेत्र के हर वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचाए गए हैं। अभियान के तहत घरों में 13 से 15 अगस्त तक यह ध्वज फहराये जाएंगे। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया कि इस दौरान सूर्यास्त पर झण्डा उतारने की बाध्यता समाप्त की गई है। लेकिन ध्वज संहिता की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए और आमजन द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम-2023 तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने बताया कि डाकघर, खादी मंदिर, राजीव गांधी ग्रामीण सेवा केंद्र, पंचायत भवन, नगर पालिका एवं नगर निगम के कार्यालयों में ध्वज उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

21 हजार तिरंगों का वितरण करेंगे भाजपा नेता महावीर रांका, अभियान का हुआ शुभारम्भ
बीकानेर। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। भारत का झंडा आजादी की भावना और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह उद्गार भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान के शुभारम्भ अवसर पर व्यक्त किए। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के आह्वान पर इस बार फिर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस बार 21 हजार तिरंगे वितरित किए जाएंगे तथा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगे वितरित किए जा रहे हैं। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि इससे पूर्व 2022 में 11 दिनों में 62 हजार तिरंगों का वितरण किया गया था। हर घर तिरंगा वितरण अभियान के शुभारम्भ अवसर पर युधिष्ठरसिंह भाटी, राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, भगवतीप्रसाद गौड़, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, भगवानसिंह मेड़तिया, जितेन्द्र सिंह, ओम राजपुरोहित, राजेन्द्र व्यास, टेकचंद यादव, संजय स्वामी, लक्की पंवार, निर्मल गहलोत, मोहम्मद ताहिर, श्रवण नैण, सुभाष गोयल, पंकज गहलोत, तेजाराम राव, भवानी जीनगर, नरेश मक्कड़, आदर्श शर्मा, सत्यनारायण गहलोत, आनन्द सोनी, आनन्द शर्मा, रामकुमार व्यास आदि उपस्थित रहे।