Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। युवाओ के पास नशा व हथियार सहज उपलब्ध है। गुरुवार की शाम को दो युवक व्यास कॉलोनी मूृर्ति सर्किल पर एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी किसी बात को लेकर किसी युवक से बोलचाल हो गई। इसमें सामने वाले युवक ने चाकू निकालकर दोनों युवक को चाकू मारा जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक बुरी तरह से घायल है। घायल हो पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर मृतक के परिजन पहुंच चुके है। मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर में रहने वाले यश ओझा नामक युवक व सुभाषपुरा का रहने वाले प्रियांशु दोनों मृति सर्किल स्थित चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर एक युवक से बोलचाल हो गई इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकाला कर दोनों युवकों पर वार कर दिया जिसमें यश ओझा की मौत हो गई और प्रियांशु बुरी तरह से घायल हो गया।