Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के परकोटे व आस पास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों में इजाफा हो रहा है। शहर के नयाशहर थाना इलाके में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जस्सूसर गेट क्षेत्र में वैद्य मघाराम कॉलोनी में युवक पर अज्ञात जनों ने लोहे की रोड से हमला बोल दिया। जिससे वह लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। घायल युवक को राहगीरों की मदद से पीबीएम ले जाया गया। इस हमले के कारणों को कोई पता चला है और न ही हमलावरों का। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल कर हमलावरों का पता लगाने में लगी है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार घायल युवक का नाम गिरिराज व्यास बताया जा रहा है। परकोटे में ही एक घर मे दारू की बोतलें फेंकने का मामला दर्ज हुआ है।