ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 28 पार्षद का संघर्ष आया काम,शुरू हुआ निरस्त निविदा की सड़क निर्माण का काम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। वार्ड में निरस्त किये गये सड़क निर्माण कार्य को पुनःबहाल करवाकर शुरू करवाने के लिये किये गये पार्षद मनोज विश्नोई के संघर्ष आखिरकार जीत हुई। जिसके चलते बुधवार से पुनःसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। गौरतलब रहे कि सादुलगंज स्थित युगांतर स्कूल पंचशती सर्किल के आगे सीसी रोड निरस्त करने को लेकर पिछले काफी दिनों से गहमा गहमी बनी हुई थी। एक तरफ सीसी रोड बना दी गई लेकिन दूसरी तरफ की सीसी रोड काम बंद करके निविदा को ही निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद स्थानीय पार्षद मनोज विश्नोई ने जिला कलक्टर व नगर विकास न्यास से आरपार की लड़ाई लड़ी और रोड जाम करने की चेतावनी भी दी थी। इसके उपरान्त प्रशासन चेता तथा जिला कलक्टर ने अभियंताओं को भेजकर वस्तुस्थिति जानी। इस पर पार्षद से भी मुलाकात कर उनका पक्ष सुना और आदेश जारी कर निविदा के अनुरूप काम करने के निर्देश जारी किये। इन आदेशों के बाद आज एक बार फिर सड़क निर्माण का काम प्रारंभ हुआ। इस पर पार्षद मनोज विश्नोई ने जिला कलक्टर का आभार जताया।


Share This News