ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230809 WA0117 स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्य नारायण हर्ष का किया सम्मान, मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश किया भेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। भारत छोड़ो आंदोलन की 81वीं वर्षगांठ और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का सम्मान किया और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का संदेश भेंट किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से उपखंड अधिकारी यक्ष चौधरी ने श्री हर्ष के रत्ताणी व्यासों के चौक स्थित आवास पहुंचकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाया गया और मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश भेंट किया गया। इससे पहले इस संदेश का वाचन भी किया गया।
स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्य नारायण हर्ष ने गोवा मुक्ति आंदोलन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों के बारे में बताया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बीकानेर के योगदान की जानकारी दी।
उपखंड अधिकारी श्री यक्ष चौधरी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में असंख्य देशभक्तों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। प्रत्येक देशवासी इनके प्रति कृतज्ञ है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी देश के लिए अमूल्य निधि है। युवा पीढ़ी को इनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।
इस दौरान सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य, संजय पुरोहित, संतोष व्यास, कुलदीप सिंह चौहान, स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी सीता देवी हर्ष, सुषमा हर्ष, अभिषेक हर्ष, नमित आचार्य, सावित्री पुरोहित, गवरा पुरोहित आदि मौजूद रहे।


Share This News