Thar पोस्ट। बीकानेर में सामान्य बातों को लेकर झगड़े होने लगे है। उधार लिए दस हजार रुपये वापस नहीं लौटाने पर 4 जनों ने एक युवक की पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात 28 जुलाई की है। पहले पुलिस ने इस मामले को रफादफा कर दिया। बाद में एसपी तेजस्विनी गौतम के आदेश पर पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने हत्या को मर्ग दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।
बिहार निवासी संतलाल मिश्र ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई की रात लगभग सवा दस बजे साढ़े दस बजे के बीच मेरे बड़े लडक़े पिंटू को जहांगीर कोहरी, अंकित, पवन व सावर मोटरसाईकिल पर लेकर गये थे। अगले दिन सुबह तक पिंटू वापस नहीं आया। बाद में पुलिस ने फोन पर बताया कि आपका लडक़ा रोड नम्बर 07 पर अचेत अवस्था में मिला है, जिसे अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
