ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230807 WA0203 भुटटो का चौराहा में यातायात व्यवस्था में हो सुधार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post. बीकानेर में आज शहर जिला कांग्रेस महासचिव एंव बीसूका सदस्य फ़िरोज भाटी ने जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को भुटटो के चौराहे को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। महासचिव फ़िरोज भाटी ने बताया कि आज बीकानेर की यातायात व्यवस्था काफी लचर स्थिति में है, आये दिन सड़को पर दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। नेशनल हाइवे 15 पर स्थित भुटटो का चौराहे पर आए दिन छोटी मोटी सड़क दुर्घटना होती रहती है। आज यह हालात है कि राहगीर सड़क क्रॉस घण्टो तक नही कर पाता है क्योंकि दिन में 2 से 3 बार जरूर जाम लगता है। कुछ समय पूर्व इसी जगह पर एक छात्रा को भी तेज गति से चल रहे ट्रक से अपनी जान गवानी पड़ी थी। इसलिए जिला प्रशासन को आमजन को राहत देते हुवे इसमें सुधार कार्य करते हुवे दोनों तरफ डिवाइडर, ट्रैफिक लाइट्स एंव नियमित यातायात पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाए।
आज मिले प्रतिनिधि मंडल में भाटी के साथ समाजसेवी हाजी शरीफ समेजा, वीरेन्द्र सिंह भाटी, शहजाद अली भुट्टो, पूर्व पार्षद यशपाल सिंह, फ़िरोज भुटटो, धनराज जावा, महेश चोधरी, शब्बीर भुटटो, बनवारी बिश्नोई, शोफीन कोहरी, साहिल पठान, अनीस भुटटो, अजय गौड़, प्रदीप सिंह शेखावत, धर्मेंद्र सिंह भाटी, कामिल भुटटो, इरफान कल्लर, भंवर बारूपाल आदि स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Share This News