ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230807 WA0233 बीकानेर : <em>इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का पहला चरण 10 अगस्त से</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जिला कलेक्टर ने किया तैयारियों का निरीक्षण। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पहले चरण में जिले की लगभग 82 हजार 500 महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलेगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को गंगाशहर स्थित शिविर स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मॉक ड्रिल का अवलोकन किया और कहा कि शिविर के दौरान सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रहें। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। सभी छह जोन क्षेत्रों में नॉर्म्स के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यहां नियुक्त कार्मिकों से आवश्यक फीडबैक लिया और सभी चरणों की कार्यप्रणाली जानी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्ट फोन मय कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने की इस योजना का पहला चरण 10 अगस्त से शुरू होगा। इस दौरान चिरंजीवी परिवारों की सरकारी विद्यालयों में नौवीं से बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थाओं (महाविद्यालयों/आईटीआई /पॉलिटेक्निक) में अध्ययनरत छात्राओं, विधवा/एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिला, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के तहत 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया एवं इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना के तहत 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया को स्मार्ट फोन मय कनेक्टिविटी का वितरण डीबीटी माध्यम से किया जावेगा।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि योजना के तहत 10 अगस्त से बीकानेर नगरीय क्षेत्र में 4 एवं 9 पंचायत समिति मुख्यालयों पर एक-एक शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इन स्थानों पर होंगे शहर के शिविर
राठौड़ ने बताया कि बीकानेर शहर में रामपुरिया भवन गंगाशहर, मुक्ताप्रसाद नगर सामुदायिक भवन सेक्टर 4 हाउसिंग बोर्ड ऑफिस के पास, नगर निगम भण्डार ऑफिस चौखूंटी पुलिया के पास और ओटीएस परिसर महिला थाना रोड पर शिविरों का आयोजन कर किया जाएगा। सभी लाभार्थियों को स्मार्ट फोन मय कनेक्टिविटी का वितरण डीबीटी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए जन-अधार ई-वॉलेट में 6 हजार 125 रुपए स्मार्ट फोन एवं 675 रुपए इण्टरनेट कनेक्टिविटी के लिए हस्तांतरित की जाएगी। लाभार्थी को इसके लिए प्राप्त सूचना के आधार पर शिविर में उपस्थित होना होगा। लाभार्थी को जनआधार कार्ड, आधार कार्ड, नवीनतम फोटो और पैन कार्ड (उपलब्ध होन पर) मूल प्रति और फोटो लाना होगा। लाभार्थी के 18 वर्ष से कम आयु होने पर उस परिवार की महिला मुखिया के साथ मुखिया के भी ऐसे सभी दस्तावेज लेकर शिविर में उपस्थित होना होगा।


Share This News