ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230807 WA0202 <em>केन्द्रीय कारागृह का </em>जिला कलेक्टर ने किया <em>निरीक्षण</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को बीछवाल स्थित केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने कारागृह में बने बैरक, अस्पताल, रसोईघर, लाईब्रेरी, मनोरजंन कक्ष व सुरक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बंदियों को दिया जाने वाला भोजन गुणवत्तापूर्ण हो। कारागृह में साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस दौरान कलाल ने बंदियों की समस्याएं सुनी तथा इनके नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधीक्षक आर. अनन्तेश्वरन्, कारापाल राजेश योगी, रामनिवास बड़बड़िया, उप कारापाल विनोद कुमार, दलिप कुमार, दिलावर खान, माया कुमारी व कारागृह स्टाफ मौजूद रहा।


Share This News