ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230807 WA0215 कोटगेट पर शहर कांग्रेस ने मनाया जश्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता बहाली की अधिसूचना जारी होते ही बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कोटगेट पर आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटी गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की सत्यमेव जयते की तर्ज सदा सही होती है राहुल गांधी जी को भाजपा के कुत्सित मानसिकता ने झूठे मुकदमे में फसाने की कोशिश की एक बार के लिए परेशानी जरूर हुई लेकिन राहुल गांधी जी जैसे साफ ईमानदार और गरीबों के मसीहा के लिए सत्य भी साथ देता है आज ये साबित हो गया की मोदी और भाजपा को अपनी सता जाने का खतरा जिस व्यक्ति से अधिकतम है उसका नाम राहुल गांधी है और उनको झूठे मुकदमों में फसाने के उनके नापाक मंसूबे भी आज धराशाई हो गए।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, कांग्रेस उपाध्यक्ष ललित तेजस्वी, वरिष्ठ कांग्रेसी पट्टू जोशी, हरिशंकर नायक, महासचिव रवि पुरोहित मनोज किराडू, राहुल जादूसंगत, सचिव रामनाथ आचार्य,सफी खान, प्रवक्ता अनिल सारडा, पार्षद विनोद कोचर, आईटी सेल संयोजक जयदीप सिंह जावा, अकरम अली मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन व्यास विशेष, राजेश दाधीच, मैक्स नायक, इकबाल मलवान, प्रेम कुमार दैया, मोहब्बत अली, सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।


Share This News