ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 19 कार्मिकों को बाहर निकाला, लगाए जीएसएसों के ताले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post। बीकानेर में आज श्री डूंगरगढ़ में ग्रामीणों ने कार्मिकों को बाहर निकालकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि आधी अधुरी बिजली, बिना वोल्टेज की बिजली, मन मर्जी की लोड डिस्पैच के नाम पर कटौती अब और नहीं सही जाएगी। विभाग को पूरी बिजली देनी ही होगी। इस मांग के साथ सोमवार सुबह गांव राजेड़ू के ग्रामीणों ने गांव में बने दोनो जीएसएसों को बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जीएसएस में से कार्मिकों को बाहर निकाल दिया एवं लाईट की पूरी कटौती कर जीएसएस पर ताले लगा दिए है। किसानों ने जीएसएस को घेर रखा है एवं नारेबाजी कर निगम के खिलाफ रोष जता रहे है। विदित रहे कि क्षेत्र में बारिश के एक दौर के बाद पिछले करीब दस दिनों से तेज धुप पड़ रही है एवं फसलों में पानी की कमी देखी जा रही है। ऐसे में अघोषित विद्युत कटौतियों के कारण मूंगफली की फसलों पर खासा प्रभाव पड़ रहा है और यही कारण है कि क्षेत्र के किसान बिजली की मांग पर आंदोलनरत हो रहे है। आरएलपी नेता डाक्टर विवेक माचरा ने इस संबध में निगम उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की है एवं राजेडू के ग्रामीणों की सुनवाई त्वरित प्रभाव से करने की मांग की है। माचरा ने बताया कि इन दिनों पूरे क्षेत्र में बिजली की जोरदार समस्या व्याप्त है एवं निगम की और से किसानों की सुनवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में पूरे क्षेत्र में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है।


Share This News