ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230806 WA0160 बीकानेर : <em>संभागीय आयुक्त का पदभार</em> ग्रहण किया राजोरिया ने, कलेक्टर व आईजी ने किया स्वागत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

फ्लेगशिप योजनाओं की जानी प्रगति, कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की
Thar पोस्ट बीकानेर। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने रविवार को संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला। श्रीमती राजोरिया इससे पूर्व राजफेड में प्रबंध निदेशक थी।
जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इस दौरान महानिरीक्षक (पुलिस) श्री ओमप्रकाश तथा अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री एएच गौरी मौजूद रहे।
इस दौरान श्रीमती राजोरिया ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति तथा संभाग में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं ही उनके लिए प्राथमिकताएं रहेंगी। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल, इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना तथा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना की समीक्षा की। साथ ही संभागीय आयुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों का फीडबैक लिया। इससे पहले पर जिला कलेक्टर ने श्रीमती राजोरिया की अगवानी की तथा पुष्पगुच्छ भेंट किया। संभागीय आयुक्त कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया गया।


Share This News