Thar पोस्ट। बीकानेर जिलें के सुरधना और कोटड़ी गाँव के बीच दो बाइक सवार की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरे युवक को पीबीएम लाया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी भी मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक टीकूराम और मेघराज मेघवाल की बाइक आपस में टकरा गई दोनों युवक सुरधना गांव के निवासी है।