ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230805 122208 देश : दिल्ली-मुम्बई एयरपोर्ट पर बम धमाके की कॉल से हड़कंप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। देश की सुरक्षा व्यवस्था में आज भी लोचा है। नेपाल के रास्ते ना जाने कितने ही लोग भारत मे प्रवेश कर चुके है। मुंबई और दिल्ली के घरेलू और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम धमाके की खबर से दोनों राजधानियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस कंट्रोल को हरियाणा के उद्योग विहार, गुरुग्राम पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने फ़ोन कर जानकारी दी कि उन्हें कल दोपहर साढ़े तीन बजे के क़रीब एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने दावा किया कि “डोमेस्टिक एयरपोर्ट और इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई और दिल्ली में आज (4.08.23) को बम धमाका होगा या बड़ी वारदात हो सकती है।” 

फिर हुआ ये : इस सूचना के बाद दोनों ही राजधानियों में पुलिस महकमा और दूसरी एजेंसियां एक्शन में आ गईं और पूरे एयरपोर्ट की जांच की गई। लेकिन सघन जांच के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस अज्ञात कॉलर की पहचान में जुटी है कि आख़िर किसने यह जानकारी दी और क्यों दी? मुंबई पुलिस जोन 8 के डीसीपी दीक्षित गेड़ाम ने बताया कि इस मामले में सहार पुलिस ने अज्ञात शख़्स के ख़िलाफ़ IPC की धारा 506 (2) और 505 (1) के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

महिला ने दी धमकी – इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र के ही पुणे एयरपोर्ट पर एक महिला ने बम की धमकी दी थी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। पुलिस ने बम की धमकी के बाद 72 साल की महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नीता कृपलानी गुरुवार दोपहर पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचीं थी। इसी दौरान चेंकिंग के दौरान बूथ पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा, “मेरे चारों तरफ बम लगा है।” इसके बाद नहीं हड़कंप मच गया। महिला पुलिसकर्मियों ने जब संदिग्ध महिला की सावधानी पूर्वक तलाशी ली तो पता चला कि उसने झूठ बोला ।


Share This News