Thar पोस्ट, न्यूज। भाजपा लालगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री विनोद करोल सकुशल स्वस्थ वापस घर लौट आए हैं। इसके लिए परिजनों ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडियाकर्मियों एवं सभी सहयोगकर्ताओं का आभार जताया है। मंडल अध्यक्ष एक सप्ताह पहले घर से निकल गए थे। पुत्र ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। विनोद के मोबाइल स्टेटस के साथ ही शोभासर झील के पास बाइक मिलने के बाद अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही थी।