ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230804 105025 पीएम के आह्वान पर बंधवाएंगे राखी, मुस्लिम महिलाओं को बहन के रूप में स्वीकार करेंगे भाजपा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। नज़दीक आ रहे चुनाव के साथ ही वोटरों को रिझाने की कवायद तेज हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी के मुस्लिम बहनों से रखी बंधवाने के आह्वान करते ही राजस्थान की भाजपा इकाई पूरे जोश के साथ रक्षाबंधन को एक मिशन की तरह मनाने की तैयारी में जुट गई है। इसका कोई आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा राजस्थान इकाई रक्षाबंधन के पर्व को बूथ स्तर तक मनाने की तैयारी कर रही है। राजस्थान में भाजपा के पास 50 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्ष मौजूद हैं, जिनके ऊपर अपने बूथ की मुस्लिम बहनों से राखी बंधवाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। आमतौर पर एक बूथ में एक हज़ार के आसपास वोट होते हैं, जिसको भी भाजपा ने पन्ना प्रमुख बनाने और अधिक सरलीकरण कर दिया है। एक पन्ना प्रमुख के पास 50 से 100 वोटर की जिम्मेदारी है।

बता दें कि राजस्थान की आबादी में 9% मुस्लिम हैं, जिसमें से अगर आधी भी महिला हैं तो यह आबादी 4% के आसपास रहती है। यूं तो जन गणना के नये आकड़े उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए पुराने आकड़ों के अनुसार मुस्लिम आबादी प्रदेश की 8 से 9 सीटों को ही प्रभावित करती है, इस हिसाब से रक्षाबंधन अभियान में एक पन्ना प्रमुख के इलाके में 2 से 3 ही मुस्लिम बहन होंगी।

इस बारे में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद मेवाती ने इसको एक बेहतरीन पहल बताया है। अमर उजाला से बात करते हुए हामिद ने कहा कि मुस्लिम महिला राखी के दिन इंतजार करेंगी कि उनके भाई उनके पास पहुंचे और मिलकर त्योहार मनाए। इतना ही नहीं हामिद ने कहा कि मुस्लिम आदमी भी अपनी हिन्दू बहनों के पास पहुंचकर रक्षाबंधन मनाएंगे और अपनी बहनों को रक्षासूत्र के बदले तोहफा भी देंगे।


Share This News