ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230804 180113 राजस्थान में नए जिलों का गठन, 19 नए जिले, चुरू अब बीकानेर में नहीं Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित मंत्रिमंडलीय बैठक में नवगठित जिलों के सीमांकन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। इसके साथ ही राजस्थान में हो गए 50 जिले। पाली, सीकर, बांसवाड़ा तीन नए संभाग के साथ अब प्रदेश में कुल 10 संभाग हो गए हैं। बीकानेर संभाग से चूरू बाहर हो गया है। साथ ही बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ के साथ अनूपगढ़ जिला होगा बीकानेर संभाग के हिस्सा।

इस बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नवीन जिलों से राज्य के विकास को एक नई गति मिलेगी और आमजन की सुगमता बढे़गी।सीएम गहलोत ने बताया कि राज्य में 19 नए जिलों और तीन संभागों का आज नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। मंत्रिमंडल ने इस पर अप्रूवल दे दी है। नए जिलों के गठन से विकास संबंधी योजनाओं की कियान्विति, मोनिटरिंग और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं सुविधाओं और सेवाओं का लाभ जल्द मिल सकेगा।प्रदेश के पिछड़े और दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकारी लेवल पर इन ज़िलों की समस्याओं का जल्द निराकरण हो सकेगा। यहां तक सरकारी योजनाओं की पहुंच और अधिक सुगम होगी। राजस्व और दीवानी न्यायालयों की दूरियां घटने से इनमें लंबित मामलों का जल्द निस्तारण हो सकेगा। कानून व्यवस्था पर अधिक प्रभावी नियंत्रण हो पाएगा। इससे आमजन का जिला प्रशासन और सरकार से संवाद बढे़गा, जिससे जन अभाव अभियोगों का निराकरण और शीघ्रता और सुगम रूप से हो सकेगा। इन नवीन जिलों का गठन राज्य सरकार की ओर से सुशासन (गुड गवर्नेन्स) को और ज़्यादा गति देने में एक मील का पत्थर साबित होग।

गौरतलब है कि साल 2022-23 की बजट घोषणा की पालना में 21 मार्च 2022 को नये जिले बनाने के संबंध में उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी। इस कमेटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बजट 2023-24 में वित्त और विनियोग विधेयक पर चर्चा कर 17 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री ने 19 नवीन जिलों और तीन नए संभागों के गठन की घोषणा की थी।


Share This News