ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 13 राजस्थान निर्माण मजदूर महासंघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान निर्माण श्रमिक महासंघ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय बीकानेर की धरा पर संघ के पदाधिकारियों व निर्माण श्रमिकों को सम्मेलन 04 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में शुरू होगा। प्रदेश स्तरीय आयोजन टीम ने बताया कि निर्माण श्रमिकों का सम्मेलन बीकानेर की धरा पर पहली मर्तबा होने जा रहा है जिसमें प्रत्येक जिले के पदाधिकारी व सदस्य शामिल होगे।
बाहर से आने वाले पदाधिकारियों व सदस्यों के लिए माकूल व्यवस्था बीकानेर की टीम करेगी। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों की समस्यायों पर प्रदेश स्तरीय चर्चा होगी। और समधान हेतू रणनीति इख्तियार की जायेगी।

महासंघ की प्रदेशाध्यक्षा शबनम बानौ ने बताया कि सम्मेलन में समस्त संभागाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष शिरकत करेगे जिनकी रायशुमारी से प्रदेश,संभाग,जिला व ब्लाक स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा एवं उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जायेगी कि निर्माण श्रमिकों के हक और हकूक की लड़ाई ग्राम पंचायतों से राज्य स्तर पर कैसे पहुंचानी है। ग्रामीण अंचल में बैठा अंतिम छोर का श्रमिक भी अपने हक लिए महासंघ के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करे। बीओसीडब्लयू बॉर्ड ने जिन योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल रखा है उन पर अधिवेशन में गहन विचार विर्मश किया जायेगा एवं महासंघ अपनी भावी रणनीति को साकार रूप देने के लिए सोए हुए शासन प्रशासन को राज्य स्तर पर जगाने के लिए सड़कों पर उतरेगा।


Share This News